वीडियोः कोई लहरा रहा चाकू, कोई खुलेआम चला रहा तमंचा...आखिर क्यों लगाम नहीं लगा पा रही पुलिस

वीडियोः कोई लहरा रहा चाकू, कोई खुलेआम चला रहा तमंचा...आखिर क्यों लगाम नहीं लगा पा रही पुलिस

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में ज्यादा सामने आ रहीं इस प्रकार की घटनाएं

बदायूं। जिले में अक्सर तमंचा लहराने और फायरिंग करने के वीडियो सामने आते रहते हैं। युवा और किशोर खुलेआम तमंचे पकड़कर रील बना रहे हैं लेकिन जिले की पुलिस इन्हें हल्के में ले रही है। ताजा मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का है जहां एक नाबालिग खेत में तमंचे से फायर कर रहा है। वहीं एक युवक के सोशल मीडिया एकांउट में उसे चाकू लहराते देख जा रहा है। इसकी शिकायत एक्स पर पुलिस के आला अधिकारियों से की गई है। (देखें वीडियो)-



मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव तर्क परौली का बताया जा रहा है। खेत में तमंचे से फायर करने वाला नाबालिग है। वह खुद अपनी वीडियो बनवा रहा है या किसी ने उसकी वीडियो बनाई है, यह तो पता नहीं है लेकिन इस तरह खुलेआम

तमंचा चलाना और वह भी किसी नाबालिग द्वारा, वह खुद में चिंताजनक है। इसके अलावा एक युवक की इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो बनाया गया है, जिसमें एक हाथ में चाकू लेकर लहराया जा रहा है। यह आईडी विशाल ठाकुर के नाम से बनाई गई है। इसकी शिकायत एक्स पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है, जिसके बाद बदायूं पुलिस को जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 


-------

ऐसी अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें- 

- पिस्टल लिए युवक का वीडियो हो रहा वायरल, लोग बोले- 'आये दिन बनाते हैं ऐसे वीडियो'

https://sabkibaat.in/post/the-video-of-a-young-man-holding-a-pistol-is-going-viral-people-said--he-makes-such-videos-every-day-

- हाथ में तमंचा लिए युवक का फोटो हो रहा वायरल

https://sabkibaat.in/post/photo-of-a-young-man-holding-a-pistol-in-his-hand-is-going-viral





Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto
  • user by Anonymous

    Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska

    quoto