राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारी नेता स्व. बीएन सिंह को किया याद

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारी नेता स्व. बीएन सिंह को किया याद

बदायूं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा बदायूं द्वारा हृदय सम्राट स्वर्गीय बीएन सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर परिषद द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसने विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित हुए एवं रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में प्रतिभाग किया। 


लोनिवि स्थित एकता सदन में अधिशासी अभियंता एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनेश कुमार व जिला समन्वयक सूरजपाल सिंह द्वारा फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश पांडे, संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, रवि कुमार, अध्यक्ष राज कर्मचारी संयुक्त परिषद, सरोज कुमारी मंत्री राज कर्मचारी संयुक्त परिषद, आरएन यादव अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, गौरव यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। सभी ने कहा कि राज्य कर्मचारी संघ परिषद के जनक व कर्मचारी नेता स्वर्गीय बीएन सिंह का पूरा जीवन कर्मचारी हित के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, डायट, स्वास्थ्य एवं अन्य विभिन्न विभागों के कर्मचारी, शिक्षक, इंजीनियर्स, डॉक्टर्स आदि ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto