प्लास्टिक से रहें दूर, बाजार लेकर जाएं कपड़े या कागज का थैला

प्लास्टिक से रहें दूर, बाजार लेकर जाएं कपड़े या कागज का थैला

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

सर्वप्रथम कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए बेस्ट आउट ऑफ़ बेस्ट एक्टिविटी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने घर में अतिरिक्त अथवा अनुपयुक्त सामग्री के प्रयोग से बाजार ले जाने वाले थैलों का निर्माण किया। इसके अलावा विद्यार्थियों को कक्षाओं में यूनाइटेड नेशन के उद्देश्य, सस्टेनेबल डेवलपमेंट आदि के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई, साथ ही उन्हें प्लास्टिक से समाज एवं पर्यावरण में होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया गया।

बच्चों को उसके प्रयोग से बचने के लिए सुझाव भी दिए गए। इसके अलावा प्लास्टिक बैग एवं अन्य प्लास्टिक की वस्तुओं के स्थान पर कपड़े, कागज तथा अन्य नुकसान न पहुंचाने वाली वस्तुओं के प्रयोग के लि प्रेरित किया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि प्लास्टिक आज हमारे समाज में बहुतायत रूप में प्रयोग की जा रही है, जो कि हमारे पर्यावरण, हमारे समाज और जीवन के लिए बहुत हानिकारक है, अतः हमें उसके प्रयोग से बचना चाहिए। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto