मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना-कैसे बनता है सुगंधित तेल

मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना-कैसे बनता है सुगंधित तेल

बदायूं। मदर एथीना स्कूल के कक्षा-सात एवं आठ के विद्यार्थियों के लिए चन्दौसी रोड पर स्थित ‘अग्रवाल ऐरोमैटिक एवं बनाना राइपनिंग प्लांट’ के शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने प्लांट’ में पहुंचकर वहां के निदेशक नितिन अग्रवाल एवं सह निदेशक सजल अग्रवाल द्वारा वहां की पूरी कार्यप्रणाली के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने बताया कि उनके यहां किस प्रकार कच्चे माल से पिपरमेंट एवं मैंथा का तेल निकालकर उसको शुद्ध करते हुए विभिन्न कंपनियों को विविध प्रकार के उत्पादों के निर्माण के लिए भेजा जाता है। विद्यार्थियों ने इस पूरी प्रक्रिया का अवलोकन भी किया। इसके अतिरिक्त ‘बनाना राइपनिंग प्लांट’ में पहुंचकर वहां हसरत अली द्वारा केलों को पकाने की विधि का उचित ज्ञान अर्जित किया। उनके द्वारा पके हुए केलों की तीन प्रकार की किस्मों के बारे में भी बताया गया। उन्होंने यह भी बताया कि उनके यहां आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र आदि से केलों का आयात किया जाता है। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि विद्यार्थियों में बहुमुखी ज्ञान को विकसित करने हेतु उन्हें कक्षा-कक्ष से बाहर निकलकर विभिन्न व्यावसायिक तथा विविध तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto