मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने निहारा ताजमहल, पाई इतिहास की जानकारी

मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने निहारा ताजमहल, पाई इतिहास की जानकारी

कक्षा-6 व 7 के विद्यार्थियों को कराया गया ताजमहल का शैक्षिक भ्रमण

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मदर एथीना स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के बौद्धिक और मानसिक विस्तार हेतु निरंतर प्रयास किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में विद्यालय द्वारा कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों को विश्व के सात आश्चर्यों में शुमार आगरा स्थित ताजमहल का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य किताबी इतिहास को जीवंत रूप में बच्चों के सामने प्रस्तुत करना था।

आगरा पहुंचते ही यमुना किनारे स्थित धवल चांदनी जैसी चमकती संगमरमरी इमारत ‘ताजमहल‘ को देखकर बच्चे मंत्रमुग्ध हो गए। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल ताजमहल की सुंदरता को निहारा, बल्कि वहां के गाइड और इतिहास के शिक्षकों के माध्यम से इसके निर्माण में प्रयुक्त पत्थरों पर नक्काशी की कला औरज्यामितीय सटीकता के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने यह भी सीखा कि किस प्रकार 17वीं शताब्दी में बिना आधुनिक मशीनों के इतनी विशाल और सटीक संरचना खड़ी की गई थी।

-------

''शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता को पंख देने का माध्यम हैं। जब कोई बच्चा अपनी आंखों से इतिहास को देखता है, तो वह उसे रटता नहीं बल्कि आत्मसात करता है। मैं चाहती हूं कि हमारे विद्यार्थी अपनी जड़ों और विरासत पर गर्व करें और इस भ्रमण से प्राप्त अनुभवों को अपने जीवन के दृष्टिकोण में शामिल करें।''

चयनिका सारस्वत, निदेशिका, मदर एथीना स्कूल



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto