चोरी के जेवर खरीदने का शक, शहर के एक सर्राफा के यहां पहुंची फर्रुखाबाद की एसओजी
SAB KI BAAT
Mar 05 2025
3220
बदायूं। चोरी के जेवर खरीदने के शक में फर्रुखाबाद की एसओजी शहर के एक सर्राफा कारोबारी के यहां जा धमकी। इस दौरान एसओजी ने कारोबारी से पूछताछ की लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। करीब आधा घंटा बात करके टीम लौट गई।
बुधवार को जब एसओजी सर्राफा बाजार स्थित एक कारोबारी की दुकान पर पहुंची तो पता चलते ही पूरे बाजार में खलबली मच गई। कुछ कारोबारी इधर-उधर हो गए तो कुछ ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। टीम ने संबंधित कारोबारी से अकेले में पूछताछ की। बताते हैं कि चोरी के जेवर खरीदने के मामले में कारोबारी से कुछ सवाल किए गए। हालांकि टीम अपने साथ किसी को नहीं ले गए। टीम के इस प्रकार आने और पूछताछ करने के कारण रात तक शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। बता दें कि चोरी के जेवर खरीदने बेचने के मामले में शहर के कई सर्राफा कारोबारियों के नाम पहले भी सामने आ चुके हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT
