न्यायिक अधिकारियों को बताए हीटस्ट्रोक से बचने के उपाय

न्यायिक अधिकारियों को बताए हीटस्ट्रोक से बचने के उपाय

बदायूं। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के अध्यक्ष पंकज कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायालय परिसर स्थित केन्द्रीय सभागार में हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय से सम्बन्धित शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में डिप्टी सीएमओ डॉ. सनोज मिश्रा, सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह, डॉ. शिवपाल सिंह, डॉ. कुशल पाल सिंह, आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विस्तार पूर्वक हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय के विषय पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्राधिकरण की सचिव शिव कुमारी ने किया। 

इसी क्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक यादव द्वारा बताया गया कि हीट स्ट्रोक को कम करने के लिए पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए क्योंकि पानी की कमी से शरीर की त्वचा शुष्क हो जाती है, जिससे व्यक्ति के शरीर में विभिन्न प्रकार की गम्भीर बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। उन्होनें कहा कि ऐसे कार्यकम समय-समय पर जनपद न्यायालय में होते रहने चाहिए जिससे न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को होने वाले दुष्परिणाम से मुक्ति मिल सके। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto