मैक्स और रोडवेज बस की भिड़ंत में दस लोगों की मौत, कई घायल

मैक्स और रोडवेज बस की भिड़ंत में दस लोगों की मौत, कई घायल

बुलंदशहर। बुलंदशहर में मैक्स गाड़ी और रोडवेज बस की टक्कर में दस लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। मरने वाले सभी यात्री मैक्स में सवार थे। गाड़ी में करीब तीस लोग मौजूद थे, जिनमें 25 यात्री गाजियाबाद से चले थे जबकि अन्य रास्ते से चढ़े थे। 

जानकारी के अनुसार, ये लोग रक्षाबंधन का त्योहार मनाने गाजियाबाद से अलीगढ़ अपने-अपने घरों को जा रहे थे। इसी दौरान बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की भिड़ंत मैक्स से हो गई। हादसे के बाद कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार मचने पर राहगीर और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और घायलों की मदद में लग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताते हैं कि इसके बाद गुस्साये लोगों ने रोड भी जाम कर दिया। मौके पर पुलिस और भीड़ मौजूद है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी

    quoto
  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto