थैले में थी बच्चे की लाश...पिता पहुंचा डीएम कार्यालय, बोला- 'मेरा बच्चा मार दिया'
SAB KI BAAT
Aug 22 2025
3750
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार दोपहर डीएम कार्यालय में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ थैला लेकर पहुंचा। थैले में उसके नवजात बच्चे की लाश थी। यहां आकर व्यक्ति ने गुहार लगाई कि निजी अस्पताल वालों ने उसका बच्चा मार दिया।
मामला लखीमपुर जिले के महेवागंज स्थित गोलदार अस्पताल का है। जिले के भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम नौसर जोगी निवासी विपिन गुप्ता की पत्नी रूबी गुप्ता को प्रसव के लिए बुधवार देर रात गोलदार अस्पताल में भर्ती कराया था। बताते हैं कि यहां डॉ. मनीष गुप्ता और डॉ. हुकुमा गुप्ता ने 10 हजार रुपये में नॉर्मल डिलीवरी तथा 12 हजार रुपये छोटा ऑपरेशन करने के बताए। इसी दौरान अस्पताल में भर्ती होने के दौरान रूबी की हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर विपिन से 25 हजार रुपये की मांग
करने लगे। विपिन ने पांच हजार रुपये दे दिये और शेष 20 हजार सुबह देने की बात की। आरोप है कि पूरे रुपये न मिलने पर अस्पताल स्टाफ ने लापरवाही की, जिससे रूबी की हालत और बिगड़ती गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसकी डिलीवरी कराने से मना कर दिया, साथ ही धक्के मारकर बाहर निकाल दिया।
बताया जाता है कि इसके बाद विपिन रूबी को दूसरे अस्पताल ले गये लेकिन वहां डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में पल रहा बच्चा मर चुका है। यहां ऑपरेशन करके मृत बच्चे को बाहर निकाला गया। इससे आहत होकर शुक्रवार को विपिन ने नवजात की लाश एक थैले में रख ली और डीएम कार्यालय पहुंच गया। जब यहां लोगों को पता चला कि थैले में लाश है तो वहां अफरातफरी वाला माहौल हो गया। विपिन ने गोलदार अस्पताल की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। डीएम के आदेश पर सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता इसकी जांच कर रहे हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT
