लूट के बाद दरोगा की मां की हत्या करने वाला बदमाश पैर में गोली मारकर पुलिस ने पकड़ा

लूट के बाद दरोगा की मां की हत्या करने वाला बदमाश पैर में गोली मारकर पुलिस ने पकड़ा

हंसिया से गला रेतकर की थी महिला की हत्या, घर में अकेली रहती थीं बुजुर्ग रातरानी

पकड़े गए बदमाश पर बदायूं समेत सम्भल जिले में कई मुकदमे हैं दर्ज

बदायूं। इस्लामनगर में बुजुर्ग विधवा महिला की हत्या करके लूटपाट करने वाले बदमाश को पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। उसके पास से आलाकत्ल तथा लूटे गए कुंडल भी बरामद किए गए हैं। 

इस्लामनगर क्षेत्र के गांव मोहसनपुर में विगत 12 अगस्त की रात विधवा वृद्ध महिला रातरानी पत्नी स्व. कुबेर सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पुत्र दरोगा मनवीर सिंह की तहरीर के आधार गांव के धीरेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विगत शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ग्राम अलीनगर के जंगल में एक बाग में बने ट्यूबवेल पर पहुंची तो धीरेन्द्र ने फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में धीरेंद्र के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, आलाकत्ल हंसिया तथा मृतका के कानों के कुंडल बरामद किये गये। पकड़े गए बदमाश पर बदायूं समेत सम्भल में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

------

मुख्य खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें- 

- घर में घुसकर लूटपाट के बाद महिला की गला काटकर हत्या...जानिये बदायूं में कहां हुई वारदात

https://sabkibaat.in/post/after-breaking-into-the-house-and-looting-the-woman-was-murdered-by-slitting-her-throat----know-where-the-incident-took-place-in-badaun



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by संजीव

    इसे भी ईंट से खींचकर मारो जान से

    quoto
  • user by Mala

    Good reporting

    quoto
  • user by सुधाकर सिंह नोएडा

    रिपोर्टिंग ये होती है। जिन पर रिपोर्ट लिखी उनके नाम तक नहीं दिए। जरूरी नहीं कि महिला ही पीड़ित हो। कभी कभी लड़का पक्ष भी सही होता है। इसका ध्यान रखना बहुत अच्छी बात है। आखिर लड़के पक्ष की भी इज्जत होती है। शाबाश सबकी बात न्यूज

    quoto