सम्भल के थे सराफा व्यवसायी से लूट करने वाले बदमाश, दो पुलिस गिरफ्त में

सम्भल के थे सराफा व्यवसायी से लूट करने वाले बदमाश, दो पुलिस गिरफ्त में

बदायूं। सहसवान के सराफा व्यवसायी चंदन माहेश्वरी से लूट करने वाले दोनों बदमाश सम्भल जिले के निकले। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लूटी गई धनराशि तथा चांदी बरामद की है। ये बदमाश पिछले दिनों कासगंज में हुई लूट में भी शामिल थे। 

--------

ये था मामला

बदायूं। विगत 24 मार्च की रात सराफा व्यापारी चन्दन पुत्र विपिन कुमार माहेश्वरी निवासी मोहल्ला सैफुल्लागंज सहसवान सराफा बाजार स्थित अपनी दुकान बन्द कर अपने 10 वर्षीय पुत्र के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोककर तमंचे के बल पर लूट लिया था। सराफा से नगदी तथा सोना-चांदी लूटा गया था। लूट की घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में लग गई। मुखबिर की सूचना पर भज्जी की मढैय्या के पुल पर चेकिंग के दौरान एक बाइक पर बैठे तीन लोगों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसमें मुख्य आरक्षी कुलदीप कुमार घायल हो गये। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने अपने नाम चरन सिंह तथा राहुल शर्मा निवासीगण मेघरा थाना जुनावई जनपद सम्भल बताए। एक बदमाश अन्धेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। इनकी तलाशी में लूटे गए 1.60 लाख रुपये, चांदी के दो हाथ के कड़े, चांदी की एक पुरानी हसली तथा टूटी पायलें बरामद हुईं। 

--------

पूछताछ में कासगंज की लूट भी स्वीकारी

बदायूं। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि उनका लूटपाट करने वाला एक संगठित गिरोह है। उन दोनों ने अपने साथी शिवकुमार के साथ 23 मार्च को थाना सहवार जिला कासगंज में एक आढ़ती से फायर करके लूट की थी। मौके पर शिव कुमार पकड़ लिया गया जबकि वे लोग फरार हो गये थे। इससे पहले भी उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर कई जनपदों में ऐसे ही लूट की घटना की है। 

--------

कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

बदायूं। पकड़े गए चरन सिंह और राहुल पर सहसवान, थाना नोएडा सेक्टर 58, इन्द्रापुरम गाजियाबाद, सहावर कासगंज, हरदुआगंज अलीगढ़, उघैती बदायूं, उझानी, बिसौली,थाना अनूपशहर बुलन्दशहर, थाना छतारी बुलन्दशहर और गुन्नौर में मुकदमे दर्ज हैं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हम्माद आलम

    शेखुपुर से तैयारी है इनकी चुनाव लड़ने की।

    quoto
  • user by आकाश पटेल

    दम है भाई

    quoto
  • user by Anonymous

    Good

    quoto