सड़क किनारे पड़ी थी बच्चे की लाश...परिजन बोले- 'तमंचों की बट से पीटकर मार डाला'

सड़क किनारे पड़ी थी बच्चे की लाश...परिजन बोले- 'तमंचों की बट से पीटकर मार डाला'

बदायूं। हजरतपुर इलाके में शुक्रवार शाम 12 साल के बच्चे की लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। परिवार वालों ने कुछ लोगों पर तमंचों की बट से पीटकर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है।


                              -मृतक कुलदीप का फाइल फोटो-

गांव खरकन नगला निवासी रामगुलाम का करीब 12 वर्षीय बेटे कुलदीप बकरियों को चराने खेत पर ले गया था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे उसकी लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। रामगुलाम के अनुसार, गांव के कुछ दबंगों ने आठ- दस दिन पहले शराब पीकर उसके बच्चों के साथ मारपीट की थी।


                        -जानकारी देता कुलदीप का पिता रामगुलाम-

उसके बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की बल्कि उल्टा उस पर ही फैसले का दबाव बनाया। शुक्रवार वह बदायूं आया था और उसका बेटा कुलदीप खेत की तरफ चला गया था। उसने आरोप लगाया कि दबंगों ने उसके बेटे को घेरकर तमंचों की बटों से पीटकर उसकी हत्या कर दी। सीओ दातागंज केके तिवारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताते हैं कि जिस व्यक्ति पर रामगुलाम ने उसके बेटे की हत्या का आरोप लगाया है वह हिस्ट्रीशीटर है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto