घर से खाने की चीज लेने निकली थी मासूम, दुकानदार ने बना लिया हवस का शिकार

घर से खाने की चीज लेने निकली थी मासूम, दुकानदार ने बना लिया हवस का शिकार

बदायूं। उसहैत में एक वहशी युवक ने सात साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। मासूम अपने घर से खाने के लिए कुछ चीज लेने किराना की दुकान तक गई थी कि इसी दौरान दुकानदार युवक ने उसे दबोच कर दुष्कर्म कर डाला। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बाजार बंद करा दिए। 

थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की सात साल की बेटी रविवार देर शाम अपने खाने के लिए कुछ लेने घर के पास स्थित तारिक पुत्र सुल्तान की किराना की दुकान से कुछ लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान मौका पाकर तारिक ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिवार वालों को तारिक की हरकत बताई। परिजन बच्ची को लेकर थाने आ गए और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। बताते हैं कि देर रात पुलिस ने तारिक को गिरफ्तार कर लिया। इधर, सोमवार को मामले की जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कस्बे का बाजार बंद कराकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बामुश्किल लोगों को समझाया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Kirti Singh

    Ye bijli vibhag wale asli chor hain

    quoto
  • user by Rizwan

    in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai

    quoto
  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto