महिला की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, भाकियू (चढूनी)  ने शुरू किया धरना

महिला की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, भाकियू (चढूनी) ने शुरू किया धरना

बदायूं। उझानी पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिला की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। 

कार्यकर्ताओं का कहना है कि उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनुइया निवासी भाकियू (चढूनी) कार्यकर्ता भगवान दास व प्रेमवती अपनी जमीन के विवाद को लेकर कई बार पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगा चुके हैं। यहां तक कि वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी लिखित रूप में अवगत करा चुके हैं लेकिन उझानी पुलिस द्वारा दी गयी शिकायत पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लायी गयी बल्कि भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि भाकियू के किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उझानी पुलिस की लापरवाही के कारण  कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। इसके विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। जब तक संगठन की मांगें पूरी नहीं होती हैं, धरना जारी रहेगा। धरना का नेतृत्व कर रहे जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य ने कहा कि दबंगों के हौसले बुलंद है। लाचार बेसहारा महिला की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इस अवसर पर भगवान दास, प्रेमवती, गंगा सिंह, आराम सिंह, रामेश्वर, बी यीशु दास, नूरुद्दीन, कल्लू, डॉ. महेंद्र पाल, यादवेंद्र, आदि लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto