भरभराकर गिर गया पक्के मकान का लिंटर...एक ही परिवार की तीन महिलाओं की दबकर मौत
SAB KI BAAT
Aug 29 2024
1810
मैनपुरी। जिले के बिछवां थाना के ग्राम ब्रह्मपुर में बृहस्पतिवार को एक पक्के मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया, जिसमें दबकर एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि बुजुर्ग दंपती घायल हो गए।
गांव में सेवानिवृत्त सैनिक कौशलेंद्र यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि उनके मकान के कुछ पिलर अत्यधिक बरसात के कारण धंस गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। लिंटर गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। मकान के भीतर से चीखपुकार की आवाजें आने लगीं। उस समय कौशलेंद्र घर के बाहर मवेशियों को चारा डाल रहे थे। हादसे में उनकी बहू 32 वर्षीय नीलम पत्नी सुनील, 28 साल की प्रीति पत्नी संजीव तथा 25 साल की अनुपम पत्नी रजनीश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कौशलेंद्र तथा उनकी पत्नी रामबेटी घायल हो गए।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
577
-
जिला
221
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter