प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के नाम पर हो रही लूट होनी चाहिए बंदः भाकियू

प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के नाम पर हो रही लूट होनी चाहिए बंदः भाकियू

पंचायत करके भाकियू ने डीएम को दिया सात सूत्री ज्ञापन

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने मालवीय आवास गृह पर पंचायत कर केंद्र व राज्य सरकार को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। 

पंचायत में जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के नाम पर नाजायज़ लूटा जा रहा है। भाकियू चढूनी इसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। पूरे प्रदेश के प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर प्राइवेट हॉस्पिटलों द्वारा इलाज के नाम पर मरीज का जो शोषण किया जा रहा है उसको रोकने के लिए भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने अभियान चलाया है उसी संबंध में बुधवार को ज्ञापन दिया जा रहा है। 

ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि प्राइवेट हॉस्पिटलों पर इनकी मनमानी पर रोक लगाई जाए। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड की बहुत अच्छी योजना चलाई गई है लेकिन यह प्राइवेट हॉस्पिटल उसको पलीता लगाने का कार्य कर रहे हैं। ज्यादातर हॉस्पिटल आयुष्मान कार्ड पर इलाज नहीं कर रहे हैं। सभी प्राइवेट हॉस्पिटलों में आयुष्मान कार्ड को अनिवार्य रूप से लागू कर सभी गरीबों का इलाज किया जाए। जो प्राइवेट हॉस्पिटल आयुष्मान कार्ड से इलाज न करें उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो। हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड होने के बाद भी एक्स्ट्रा पैसे लेने की जो व्यवस्थाएं अस्पताल ने बना रखी है उसको समाप्त किया जाए। डॉक्टर की फीस व हॉस्पिटलों के अन्य सभी कार्यों की सरकार द्वारा एक सूची तैयार की जाए और सरकार के मानक अनुसार ही पैसे लिए जाएं। हर हॉस्पिटल के बाहर इसकी एक सूची लगानी अनिवार्य हो और जो हॉस्पिटल उसका पालन न करें उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

जिला महासचिव सुरेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि अगर दुर्घटना में कोई घायल व्यक्ति या इमरजेंसी में कोई मरीज जाए तो उसका इलाज सुनिश्चित किया जाए, न कि एडवांस में पैसा जमा करने की अनिवार्यता हो। अस्पतालो ने अपने निजी मेडिकल स्टोर खोल रखे है और उनकी ही दवाइयां लिखते है। जांच के लिए वहीं के ठेकेदार नियुक्त है। जिस अस्पताल में जाओ वो हजारों रुपए जांच के नाम पर लूटते है। इसलिए जांच हेतु प्रत्येक जिले में एक ही लैब बने और लूट बंद हो। 

पंचायत में जिला प्रवक्ता कृष्ण अवतार शाक्य ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर बी यीशुदास, शरीफ अब्बासी, सत्येंद्र सिंह यादव, कृष्ण अवतार शाक्य, अजय सैनी, नूरुद्दीन, सर्वेश, सत्यवीर सिंह, सुरेश चंद्र गुप्ता, समीर अब्बासी, मोर अली, भगवान दास, अकील खान, विक्रम सिंह, बॉबी सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto