टीले की चल रही थी खोदाई, एकाएक भरभराकर गिरे छह मकान...अब तक इतनी निकाली गईं लाशें

टीले की चल रही थी खोदाई, एकाएक भरभराकर गिरे छह मकान...अब तक इतनी निकाली गईं लाशें

मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र का मामला, रविवार को दोपहर में हुआ हादसा

चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान, कई और लोगों के भी दबे होने की आशंका

सब की बात न्यूज

मथुरा। मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में कच्ची सड़क पर बने छह मकान उस समय अचानक भरभरा कर गिर गए जब यहां टीले पर जेसीबी से खोदाई की जा रही थी। ये सभी मकान कच्चे टीले पर बने हुए थे। हादसे के बाद वहां काम कर रहे मजदूरों समेत कई लोग मिट्टी और मलबे के नीचे दब गए। अब तक दो बच्चियों समेत तीन लोगों की मौत की सूचना है जबकि चार लोगों को घायल अवस्था में मलबे से निकाला गया है।  


रविवार करीब 12 बजे यहां खोदाई कार्य चल रहा था। यहां तमाम मकान टीले पर बने हुए हैं, जिनकी नींव भी टीले में ही है। ऐसे में जब जेसीबी इन मकानों की नींव तक पहुंची तो एक के बाद एक मकान ढहने लगे। एक-एक करके छह मकान गिर गए। इसके नीचे कई लोग दब गए। 


सूचना मिलने पर पुलिस, नगर निगम, प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची गई और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय तोताराम, छह साल की यशोदा और तीन साल की काव्या (3) के रूप में हुई है। यशोदा और काव्या आपस में सगी बहनें हैं। इसके अलावा चार लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है जबकि करीब 15 लोगों के दबे होने की संभावना है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto