कॉलेज के बाहर फैली बदबू तो खुला राज...लोग अंदर गए तो उड़ गए होश

कॉलेज के बाहर फैली बदबू तो खुला राज...लोग अंदर गए तो उड़ गए होश

बदायूं। उसहैत के नजदीक बन रहे राजकीय हाईस्कूल के बाहर बुधवार को जब बदबू फैली तो लोगों का निकलना दुश्वार हो गया। शक हुआ तो लोगों ने कॉलेज के अंदर जाकर देखा। अंदर का नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए। अंदर एक शव फंदे से लटका था जो काफी सड़ चुका था। 

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाया तो उसकी शिनाख्त उसहैत के वार्ड नंबर एक निवासी अजय पुत्र रामकिशोर के रूप में हुई। अजय मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार, तीन दिन पहले उसका अपने परिजनों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह 19 मई को अपने घर से निकल गया था। परिजनों का कहना है कि वह कुछ सामान भी बैग में भरकर ले गया था। पहले परिजनों ने सोचा कि वह अगले दिन आ जाएगा लेकिन उसके न लौटने पर उसे तलाशा जाने लगा। फिर भी अजय का पता नहीं चला। 

बुधवार को कुछ ग्रामीण कॉलेज के सामने से निकल रहे थे कि तभी उन्हें कॉलेज से काफी बदबू आती महसूस हुई। कुछ लोग कॉलेज के अंदर घुसे तो वहां युवक का शव फंदे से लटका हुआ था जो काफी सड़ गल चुका था। लोगों ने उसकी शिनाख्त अजय के रूप में की। नजदीक में ही अजय का बैग भी रखा था। पुलिस के अनुसार, मामला आत्महत्या का लग रहा है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto