वीडियोः नागिन ले रही 'इंतकाम', तीन को डंसकर मारा...अब बीन बजवाकर ढूंढ रही पुलिस
SAB KI BAAT
Oct 24 2024
3710
हापुड़। जिले से एक अजब-गजब खबर सामने आ रही है। लोगों की मानें तो नाग के मरने के बाद एक नागिन उसका इंतकाम ले रही है। इस नागिन के डंसने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। एक के बाद एक हो रही मौत से पुलिस और वन विभाग भी परेशान होकर बीन बजवाकर नागिन को ढूंढने में लग गए हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। (देखें वीडियो)
मामला जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर का है जहां एक नागिन का आतंक फैल गया है। गांव वालों के अनुसार, नागिन ने तीन दिनों के भीतर तीन लोगों को डंसकर मौत के घाट उतार दिया है। मरने वालों में एक महिला पूनम और उसके दो बच्चे साक्षी और तनिष्क शामिल हैं। इसके अलावा दो और लोगों को नागिन ने डंसा है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन लोगों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले एक नाग की मौत हो गई थी, जिसके बाद नागिन ने लोगों को डंसना शुरू कर दिया।
एक के बाद एक मौतों से पुलिस और वन विभाग भी हरकत में आ गया और संपेरे को बुलवाकर बीन बजवाकर नागिन को ढूंढने के लिए मशक्कत शुरू कर दी गई। हालांकि जानकारों का कहना है कि सांप के कान नहीं होते। वे केवल बीन को देखकर उसके घुमाये जाने पर हरकत करते हैं, जिसे उनका नाचना कहा जाता है। इधर नागिन के खौफ के कारण ग्रामीणों ने रात को घरों से निकलना तक छोड़ दिया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
983
-
बदायूं समाचार
649
-
गतिविधियां
559
-
जिला
203
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good