उसहैत में निकाली रामबरात, झांकियों ने मन मोहा, आतिशबाजी भी हुई जमकर
SAB KI BAAT
Oct 24 2024
4600
बदायूं। उसहैत रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को कस्बे में रामबरात धूमधाम से निकाली गई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता और समस्त कमेटी के नेतृत्व में प्रभुराम के स्वरूप का तिलक कर शोभायात्रा को दातागंज विधायक पुत्र अतेंद्र विक्रम सिंह व दातागंज एसएचओ उसहैत ने झंडी दिखाकर

रवाना किया। शोभायात्रा में सबसे आगे गणेश भगवान की झांकी चल रही थी। उसके बाद शिवाजी शिक्षा निकेतन एवं सरस्वती शिशु मन्दिर के बच्चों का बैंड शामिल था। इसके अलावा मां काली का अखाड़ा, इस्कॉन वृंदावन से राधे कृष्णा झांकी ने मनमोह लिया। इसके अलावा भी कई झांकियां शामिल रहीं। अतिशबाजी
के धूम धड़ाके ने लोगों का दिल जीत लिया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता ने बताया कि रामबरात का पूरे कस्बे में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर मेला कमेटी महामंत्री नरेश चन्द्र गुप्ता, अनुज गुप्ता, पवन मिश्रा, अखिलेश गुप्ता,
सुबोध गुप्ता, अचल गुप्ता, पूरनलाल गुप्ता,नरेश गुप्ता, छवि गुप्ता, अमन गुप्ता, अमरजीत भारद्वाज, बालजीत शाक्य, वेदप्रकाश, कृपाल आदि उपस्थित रहे ।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1001
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
599
-
जिला
243
Recent Comment
-
by Rizwan
in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai
-
by Ramesh Sisodiya
ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते
-
by Rahul
इन लोगो में अति मचा रखा है हर गांव में
SAB KI BAAT