इस गांव में मचा भेड़िये का शोर....निकला सियार, बच्चे समेत तीन को काटकर किया जख्मी

इस गांव में मचा भेड़िये का शोर....निकला सियार, बच्चे समेत तीन को काटकर किया जख्मी

बदायूं। एक गांव में सियार ने एक बच्चे समेत तीन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। जैसे ही इस बात की खबर गांव में फैली तो वहां भेड़ियेे का शोर मच गया। हालांकि जल्द ही लोगों को पता चल गया कि काटने वाला जानवर सियार था। 

म्याऊं के गांव नवीगंज में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गांव निवासी अवनेश का आठ साल का बेटा अनूप अपने खेत पर जा रहा था। इसी बीच उस पर सियार ने एकाएक हमला कर दिया। अचानक हमले से बच्चा डर गया और उसने शोर मचा दिया लेकिन तब तक सियार ने उसके हाथ पर काट लिया। इसके बाद सियार ने खेत में धान काट रहे चिंताराम पर हमला कर दिया और उनके पैर में काट लिया। चिंताराम के अनुसार, सियार उनकी चप्पल तक ले गया। उनके पैर में भी काफी गहरा जख्म बन गया था। इसके बाद सियार ने पास ही के खेत में धान काट रहे बबलू श्रीवास्तव को भी कंधे पर काट लिया। इधर जब गांव में यह खबर फैली तो लोग भेड़िये का हमला समझकर डर गए। हालांकि बाद में उन्हें पता चला गया कि काटने वाला सियार था। तीनों लोगों ने अस्पताल आकर उपचार कराया।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हम्माद आलम

    शेखुपुर से तैयारी है इनकी चुनाव लड़ने की।

    quoto
  • user by आकाश पटेल

    दम है भाई

    quoto
  • user by Anonymous

    Good

    quoto