रोहरी में 15 दिन से फुंका पड़ा है ट्रांसफार्मर, गर्मी और अंधेरे में रह रहे ग्रामीण
SAB KI BAAT
Jul 02 2025
16230
अधिकारियों से शिकायत करने पर भी नहीं हुआ समस्या का समाधान
सब की बात न्यूज
बदायूं। गर्मी के मौसम में भीषण बिजली कटौती जारी है। कटौती से भी ज्यादा खास ये है कि यदि कहीं कोई फाल्ट आ रहा है तो उसे लंबे समय तक सही नहीं किया जा रहा है। देहात क्षेत्रों को तो और भी ज्यादा बुरे हाल हैं। दातागंज के गांव रोहरी में लगा ट्रांसफार्मर करीब 15 दिन पहले फुंक गया था, लेकिन आज तक उसे नहीं बदला जा सका है। नतीजतन करीब चार हजार की आबादी वाले गांव के लोग गर्मी और अंधेरे का सामना कर रहे हैं।
दातागंज के कल्याणपुर फीडर के ग्राम रोहरी में टावर के पास लगा ट्रांसफार्मर 15 दिन पहले फुंक गया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में दिन में भयंकर गर्मी तो रात में अंधेरे में लोगों को जीवन गुजारना हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में जेई, एसडीओ समेत एक्सईएन से भी मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। गांव निवासी तथा समाजवादी छात्र सभा बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष व बरेली कॉलेज छात्रसंघ के महामंत्री डॉ. हृदेश यादव ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में एक्सईएन से भी शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, बल्कि उपहासपूर्ण तरीके से इसे एक व्यक्ति की समस्या बताकर उपेक्षित कर दिया।
------
मुख्य अभियंता से मिले डॉ.यादव
बदायूं। इस संबंध में डॉ. हृदेश यादव ने बरेली में बिजली विभाग के मुख्य अभियंता (द्वितीय) बरेली से मुलाकात की तथा अपने गांव/क्षेत्र की बिजली से संबंधित समस्या से अवगत कराते हुए निदान की मांग की।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
977
-
बदायूं समाचार
644
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT
