घास छीलने गई थीं महिलाएं...खेत में कुछ ऐसा देखा कि निकल गई चीख
SAB KI BAAT
May 31 2024
3290
सम्भल। चन्दौसी के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव काजी बेहटा व अल्लीपुर बुजुर्ग उर्फ बड़ा गांव मार्ग पर स्थित एक खेत में घास काटने पहुंची महिलाओं ने खेत में एक लाश पड़ी देखी तो उनकी चीख निकल गई। चीखते हुए महिलाएं जब गांव पहुंची तो पुलिस को सूचना दी गई।
इस रोड पर प्रेमपाल दिवाकर का ईख का खेत है। शुक्रवार को कुछ महिलाएं यहां घास छीलने पहुंची तो ईख के खेत में एक महिला का शव दिखाई दिया। शव की वीभत्स हालत देखकर डर से महिलाओं की चीख निकल गई और वे गांव लौट आई। उन्होंने ग्रामीणों को घटना से अवगत कराया और सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर थाना प्रभारी मोहित कुमार काजला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर उस समय शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना की सूचना मिलने पर एसपी कुलदीप सिंह गुनावत व एएसपी श्रीश चंद्र भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। कुछ देर बाद फारेसिंक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

- प्रीति का फाइल फोटो-
दोपहर में महिला की शिनाख्त कोतवाली चन्दौसी के हनुमानगढ़ी बस्ती निवासी पन्नालाल की पुत्री 22 वर्षीय प्रीति के रूप में है। युवती लाल रंग साड़ी पहनी थी और खेत में औधे मुंह पड़ी थी। शव पुराना होने पर फूल गया था। गले पर चोट के निशान थे। प्रथम दृष्टया युवती की हत्या गला घोंटकर की जाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार, मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा भी हो सकता है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT