पत्नी को बिना बताए ससुराल आया था युवक, यहां मौत कर रही थी इंतजार
SAB KI BAAT
Mar 15 2025
2250
बदायूं। कुंवरगांव में एक युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी को बिना बताए ससुराल आ गया था, लेकिन यहां मौत उसका इंतजार कर रही थी। युवक को बचाने की कोशिश करते हुए उसका साला और साले की पत्नी भी काफी झुलस गए।
बिसौली निवासी 30 वर्षीय राहुल की ससुराल कुंवरगांव कस्बे के वार्ड संख्या छह में है। शुक्रवार को राहुल यहां होली खेलने अपनी पत्नी अनीता को बिना बताए आ गया था। बताते हैं कि दोपहर करीब 12 बजे राहुल का साला राजवीर अपनी छत पर गया
था। यहां वह कूड़ा भरकर पीछे बने तालाब में फेंक रहा था कि इसी दौरान छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। चीख सुनकर राजवीर की पत्नी सरला और राहुल वहां पहुंच गए और राजवीर को बचाने का प्रयास किया। इसमें तीनों ही बुरी तरह झुलस गए। परिजन तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक राहुल की मौत हो चुकी थी। बताते हैं कि राहुल अपनी पत्नी अनीता को बिना बताए ससुराल आ गया था। ऐसे में उसकी मौत से अनीता भी स्तब्ध है। राहुल के एक छोटा बेटा और बेटी हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
