चोरीः छह घरों से 4.60 लाख की नगदी समेत करीब 15 लाख के जेवर उड़ाए
SAB KI BAAT
Apr 26 2025
1890
वजीरंगज क्षेत्र के गांव उदयपुर व उझानी में दिया वारदात को अंजाम
बदायूं। शुक्रवार की रात चोरों के नाम रही। चोरों ने वजीरंगज क्षेत्र के गांव उदयपुर में चार घरों को निशाना बनाया तो उझानी में सूनसान पड़े दो घरों को खंगाल डाला। छह घरों से चोर 4.60 लाख की नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए।
उदयपुर गांव में चोरों ने जाहिद खां, वसीम खां, शम्सउद्दीन और मोहम्मद अहसान के घर को निशाना बनाया। जाहिद का परिवार देर रात सो रहा था। इसी दौरान चोर घर में घुसे और घर में रखा संदूक उठा ले गए। परिवार वालों के अनुसार, संदूक में ढाई लाख रुपये नगद और जेवर ले गए। जेवर करीब 10 तोला के बताए जा रहे हैं। इधर, वसीम खां के बंद पड़े घर से चोर एक लाख आठ हजार रुपये समेत कुछ जेवर चुरा ले गए। इसके अलावा चोरों ने शम्सउ्दीन के घर से 25 हजार की नकदी तथा मोहम्मद अहसान के घर से 70 हजार की नकदी चुरा ली। मोहम्मद अहसान मस्जिद के इमाम हैं।
इधर उझानी के श्रीनारायणगंज मोहल्ले में शुक्रवार देर रात शशि सक्सेना का घर खंगाल लिया। उनका बेटा ऊधमसिंह नगर में रहता है। शशि वहां गई हुई थीं और घर में ताला पड़ा था। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और घर में रखे जेवर चुरा ले गए। शनिवार सुबह शशि के भाई शरद सक्सेना ने उन्हें घर में चोरी की जानकारी दी। इसके अलावा चोरों ने शशि के घर के सामने बने अरविंद कुमार सिंह के मकान को भी निशाना बनाया। यहां भी घर में ताला पड़ा था। यहां से चोर आठ हजार रुपये और जेवर निकाल ले पीड़ितों ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT