एक ही रात में छह घरों से लाखों की चोरी, सूने पड़े घरों को चोरों ने बनाया निशाना

एक ही रात में छह घरों से लाखों की चोरी, सूने पड़े घरों को चोरों ने बनाया निशाना

सभी घरों में पड़े थे ताले, कुछ लोग बाहर करते हैं काम तो कुछ गए हुए थे शादियों में

बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ादास में बीती रात चोरों ने एक के बाद एक करके छह घरों में चोरी की। चोर इन घरों से नगदी, जेवर समेत कीमती सामान चुराकर ले गए। खास बात ये है कि सभी घरों में ताले पड़े थे। इनमें कुछ के मालिक अन्य जनपदों या राज्यों में रहकर काम करते हैं तो कुछ परिवार शादी समारोह में गए थे। 


बीते बुधवार की रात चोरों ने गांव निवासी अमरपाल के घर को निशाना बनाया। अमरपाल रात को अपने दूसरे घर में सो रहे थे। चोर उनके घर से सोने-चांदी के जेवर और पीतल के बर्तन ले गए। गांव निवासी रमेश भी रात को अपने दूसरे घर में थे। चोरों ने यहां से 11 हजार की नगदी, सोने की अंगूठी समेत चांदी के जेवर ले गए। घर

में रखा करीब चार किलो देसी घी भी चोरों ने नहीं छोड़ा। गांव के ही सत्यवीर व बबलू दिल्ली में रहते हैं। यहां उनका एक ही मकान है, जिसमें वे अलग-अलग कमरों में रहते हैं। घर में ताला पड़ा देख चोरों ने इस मकान को भी निशाना बना लिया और कीमती सामान उड़ा लिया। कुंवरपाल के घर से भी चोरों ने काफी सामान चोरी कर लिया। घटना के समय कुंवरपाल किसी शादी समारोह में गए हुए थे। 

गांव में रहने वाले रामबाबू व विजय सिंह सगे भाई हैं। दोनों पंजाब में मजदूरी करते हैं। इसके अलावा गांव के अनेक सिंह नोएडा में रहते हैं। इनके घरों से भी चोरों ने कीमती सामान व जेवर चोरी कर लिया। सुबह जब लोगों ने घरों के ताले टूटे देखे तो पूरे गांव में चर्चा होने लगी। लोगों का कहना था कि गांव में पुलिस गश्त केवल नाममात्र की होती है। यदि पुलिस की गश्त सही होती तो चोर एक साथ इतने घरों में चोरी नहीं कर पाते। कुछ पीड़ितों ने चोरी की तहरीर भी पुलिस को दी है। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto