खेत की मेढ़ पर लगे तार में आ रहा था करंट, एक किसान और हुआ मौत का शिकार

खेत की मेढ़ पर लगे तार में आ रहा था करंट, एक किसान और हुआ मौत का शिकार

बदायूं। खेत की मेढ़ पर लगे तार में आ रहे करंट की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। 45 वर्षीय किसान सोनपाल बुधवार को सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गए थे, तभी यह हादसा हो गया। 

उसावां थाना क्षेत्र के गांव रतेनगला में किसान सोनपाल का परिवार रहता है। सोनपाल अविवाहित थे और चार भाइयों में सबसे छोटे थे। बुधवार सुबह वह शौच के लिए खेत की ओर निकले थे। एक खेत की मेढ़ पर तारकशी हो रखी थी, जिसमें करंट दौड़ रहा था। सोनपाल का हाथ इन तारों से छू गया और वे झटके से दूर जा गिरे। सुबह पांच बजे का वक्त होने के कारण वहां आसपास ज्यादा लोग नहीं थे। बाद में जब कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो वहां सोनपाल का शव पड़ा था। सूचना पाकर परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

-----

ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- 

- फसल देखने जा रहे किशोर को लगा करंट, तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम 

https://sabkibaat.in/post/a-teenager-going-to-see-the-crop-got-an-electric-shock-and-died-in-agony

- खेत में बिछा था 'मौत' का करंट, पहले किसान और फिर सांड़ की गई जान

https://sabkibaat.in/post/the-current-of--death--was-spread-in-the-fields-first-the-farmer-and-then-the-bull-were-killed


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto