दूर की बुकिंग का लालच देकर ले जाते थे ई- रिक्शा...फिर लूट लेते थे, तीन गिरफ्तार

दूर की बुकिंग का लालच देकर ले जाते थे ई- रिक्शा...फिर लूट लेते थे, तीन गिरफ्तार

बदायूं। ई-रिक्शा चालकों को दूर की बुकिंग का लालच देकर उन्हें लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस और एसओजी ने एक मुठभेड़ में दबोच लिया। ये बदमाश चालकों को नशीला पदार्थ देकर रिक्शा लूट लेते थे। पुलिस ने उनके पास से छह ई-रिक्शा, चाकू, तमंचा बरामद किए हैं। 

पिछले दिनों कई जगहों पर नशा देकर ई-रिक्शा लूटने की घटनाएं हुईं थी। पुलिस लगातार इन लुटेरों को तलाश कर रही थी। शुक्रवार रात उघैती चौराहे से वाहन चेकिंग के दौरान दो लोग पकड़े गए। उन्होंने पूछताछ में अपने नाम सहसवान के शहबाजपुर गौटिया निवासी अरशद और सहसवान के गांव धोवई निवासी सोपाली यादव बताए। उन्होंने बताया कि वह बीयर या कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली देकर ई-रिक्शा लूट लेते थे। उनका सरगना उघैती थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर खल्ली निवासी सुल्तान है जो स्वरूपपुर की तरफ से रात में उनसे मिलने आयेगा।

इस पर पुलिस बताये गये स्थान पर पहुंच गई। रात करीब 12 बजे यहां एक व्यक्ति ई-रिक्शा से आता हुआ दिखाई दिया, जिसको रोकने का प्रयास किया लेकिन वह पुलिस पर फायरिंग करता हुआ भाग निकला। इसमें कांस्टेबल सुशील गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के भी पैर में गोली लग गई। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घायल पुलिसकर्मी व बदमाश सुल्तान को अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से एक तमंचा, चार खोखा कारतूस व तीन जिन्दा कारतूस तथा एक ई-रिक्शा बरामद किया गया।

------

ऐसे करते थे लूटपाट

बदायूं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि इनका एक संगठित गैंग है जो दिखाने के लिए ई- रिक्शा और मज़दूरी करते हैं लेकिन मुख्य रूप से वे नगर के भीड़भाड़ इलाको से ई-रिक्शा शहर से दूर ज्यादा पैसे का लालच देकर बुक कराते थे। इसके बाद चालक को भरोसे में लेकर उनसे दोस्ती बढ़ाकर  कोल्ड ड्रिंक्स/खाने पीने के सामान/बीयर/शराब आदि में नशीली दवा मिलाकर दे देते थे। चालक के बेहोश होने के बाद वे उसे फेंककर रिक्शा लूट लेते थे।

------

बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम-

बदायूं। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में सर्विलांस टीम प्रभारी नीरज कुमार, प्रभारी एसओजी धर्वेन्द्र सिंह, एसओ उघैती राजेश कौशिक समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। टीम को एसएसपी ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हरकेश यादव

    जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।

    quoto
  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto