चोरों ने रात भर आराम से खंगाला घर, ले गए लाखों के जेवर और सामान
SAB KI BAAT
Apr 23 2024
2100
बदायूं। शहर की राजनगर कॉलोनी में चोरों ने सुनसान पड़े घर को आराम से रात भर खंगाला और चार लाख रुपये के जेवर समेत करीब छह लाख की संपत्ति चुरा ले गए।

कॉलोनी निवासी अनीता पत्नी सोमदेव के अनुसार, 19 अप्रैल को वह बच्चों के साथ अपनी ननिहाल मउ कठेर गांव गई हुई थीं। उसके पति बीएसएफ में हैं तथा असम-गुवाहटी में तैनात हैं। घर में कोई नहीं था। मंगलवार को उसके पड़ोसियों ने सूचना दी कि मेन गेट का ताला टूटा पड़ा है।

वह अपने पिता को लेकर तुरंत घर लौटी तो पता चला कि चोरों ने पूरा घर खंगाल लिया है। अनीता के अनुसार, चोर उसके घर से करीब चार लाख रुपये के जेवर तथा 95 हजार की नकदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। चोरों ने सीसीटीवी तथा डीवीआर भी उखाड़ ली। एक एंड्रायड मोबाइल भी चोरों ने चुरा लिया। अनीता ने थाना सिविल लाइंस में घटना की तहरीर दी है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT