ये सजा भी इसके लिए कम है...सगी मां से किया था दुष्कर्म, अब भुगतेगा आजीवन कारावास

ये सजा भी इसके लिए कम है...सगी मां से किया था दुष्कर्म, अब भुगतेगा आजीवन कारावास

सब की बात न्यूज। उम्र भर की सजा ऐसे दरिंदे के लिए कम है लेकिन धरती पर चलने वाली अदालत की भी एक सीमा और नियम-कानून हैं। शायद यही वजह है कि अपनी सगी विधवा मां से बलात्कार करने वाले एक दरिंदे को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 51 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

जिला बुलंदशहर के एक इलाके के रहने वाले 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी सगी विधवा मां को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला के छोटे बेटे ने 18 जनवरी 2022 को इलाके के पुलिस स्टेशन में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दी गई तहरीर के मुताबिक, आरोपित व्यक्ति ने अपनी मां को परिवार के कृषि फार्म से मवेशियों के लिए चारा लाने के लिए अपने साथ चलने को कहा था। यहां रास्ते में जंगल में उसने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़ित महिला घर लौटी तो उसने परिवार वालों को सारी बात बताई।

------

कहता था- पत्नी बनकर रहना होगा

- महिला के छोटे बेटे के अनुसार, पिता के गुजर जाने के बाद उसका बड़ा भाई मां को अपनी पत्नी की तरह रहने के लिए धमकाता था। उसकी मां उसे समझाती थी तो वह नहीं मानता था। इसके बाद एक दिन वह अपनी अम्मी को काम के बहाने बाहर ले गया और उससे बलात्कार किया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto