वीडियो: वाह री पुलिस! पहले फायरिंग को नकारा, अब तमंचा भी मिल गया और चलाने वाला भी

वीडियो: वाह री पुलिस! पहले फायरिंग को नकारा, अब तमंचा भी मिल गया और चलाने वाला भी

चामुंडा चौराहे पर फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई..कहकर सीओ सिटी ने नकार दी थी घटना, अब तमंचा भी मिल गया

बदायूं। कुछ दिनों पहले नाहर खां सराय के चामुंडा चौक पर दो गुटों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग की घटना को पुलिस ने यह कहकर नकार दिया था कि मौके पर गए पुलिस कर्मियों ने जांच की तो फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन अब पुलिस को फायरिंग करने वाला भी मिल गया और उससे तमंचा भी बरामद हो गया। 

विगत दिनों किसी बात को लेकर एक ही समुदाय के युवकों के दो गुटों में चामुंडा चौक के नजदीक मारपीट हो गई थी। इसके बाद एक गुट के युवक ने दूसरे गुट पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें दूसरे गुंट के युवक बाल- बाल बच गए थे और मौके पर अफरातफरी मच गई थी। (देखें वीडियो)

सरेआम फायरिंग से रोड पर आने जाने वाले भी सहमकर इधर-उधर हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, जिसके बाद सीओ सिटी संजीव कुमार ने मीडियो को जारी बाइट में कहा था कि मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे थे लेकिन फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई। (देखें वीडियो)

इधर, बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने इस घटना में शामिल आरोपित अब्दुल्ला खान उर्फ राहुल निवासी मोहल्ला जालंधरी सराय को 12 बोर के तमंचे तथा दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस तमंचे को ही इस घटना में प्रयोग किया गया था। अब सवाल ये उठता है कि उस दिन फायरिंग की घटना को नकारने वाली बदायूं पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपित को तमंचे के साथ पकड़ भी लिया और पुलिस यह भी मान रही है कि इस तमंचे को ही उस दिन प्रयोग किया गया था। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Kirti Singh

    Ye bijli vibhag wale asli chor hain

    quoto
  • user by Rizwan

    in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai

    quoto
  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto