प्रेम विवाह की मिली सजा....घर वाले दे रहे जान से मारने की धमकी
SAB KI BAAT
Mar 16 2024
2450
बदायूं। एक युवती को प्रेमविवाह की ऐसी सजा मिली कि मायके वालों ने उसके निकलने का रास्ता ही बंद कर दिया। युवती और उसके पति का आरोप है कि आरोपी कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।
शहर के मोहल्ला शहवाजपुर निवासी निशा पत्नी जतिन का कहना है कि उसने नौ महीने पहले प्रेम विवाह किया है। उसके घर वाले शादी के बाद से नाराज हैं। निशा का कहना है कि उसके पिता व भाई ने उसके घर का रास्ता बंद कर दिया है, जिससे उसे व उसके पति को छिपकर बाजार आदि जाना पड़ता है। कोतवाली पुलिस भी उनकी नहीं सुन रही है। निशा ने शनिवार को एक प्रार्थना पत्र एसएसपी के यहां दिया। उसका कहना है कि कोतवाली पुलिस से शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे उसके पिता और भाई के हौसले बुलंद हैं। आरोप है कि एक दिन वे तमंचे लेकर आ गए। यदि वे घर से बाहर आ जाते तो वे उनकी जान ले लेते। उसने एसएसपी से पिता और भाई के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने की मांग की है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1003
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
599
-
जिला
243
Recent Comment
-
by Kirti Singh
Ye bijli vibhag wale asli chor hain
-
by Rizwan
in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai
-
by Ramesh Sisodiya
ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते
SAB KI BAAT