बदायूं में हुए सड़क हादसों में तीन ने जान गंवाई, दो बच्चों समेत चार घायल
SAB KI BAAT
Apr 25 2025
2890
बदायूं। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक हादसा चन्दौसी रोड पर हुआ, जिसमें दो लोग काल के गाल में समा गए। दूसरा हादसा दातागंज-बरेली रोड पर हुआ जिसमें एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी तथा साली समेत दो बच्चे घायल हो गए।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी 50 वर्षीय खंदारी सिंह बीते बृहस्पतिवार को अपने रिश्तेदार भानु प्रताप सिंह के साथ सनाय गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गए थे। देर रात वहां से लौटते समय उनकी बाइक को गांव भगवतीपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
दूसरा हादसा दातागंज-बरेली रोड पर स्थित गांव ब्रह्मपुर के पास शुक्रवार को हुआ। दातागंज तहसील के गांव चुटमुरी निवासी 42 वर्षीय जनार्दन सिंह अपनी पत्नी प्रीति और रिश्ते की साली शिवानी के साथ ऑटो में सवार बरेली जा रहे थे। उनके साथ शिवानी का तीन साल की बेटी सन्नो और एक साल की बेटी लाड़ो भी थीं। बरेली से उन्हें दिल्ली जाना था। इसी दौरान गांव ब्रह्मपुर के पास ऑटो सामने से आ रही एक कार से टकरा गया। हादसे में जनार्दन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों बच्चों समेत जनार्दन की पत्नी और साली घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT