बाइक पर पलट गया धान की बोरी लदा ट्रक, बुरी तरह कुचल गए दो युवक

बाइक पर पलट गया धान की बोरी लदा ट्रक, बुरी तरह कुचल गए दो युवक

बदायूं। ओरछी चौराहे पर धान की बोरी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दूसरी ओर बाइक से दो युवक जा रहे थे। ट्रक और बोरियां उन पर आ गिरीं और वे बुरी तरह कुचल गए। 

बरेली के विशारतगंज निवासी नवप्रभात व पंकज शुक्रवार शाम को किसी काम से चन्दौसी जा रहे थे। ओरछी चौराहे पर एक ट्रक और लोडर आमने सामने आ गए। बचने के चक्कर में ट्रक चालक अपना संतुलन खो बैठा। इसी दौरान पास से होकर बाइक सवार गुजर रहे थे कि अनियंत्रित ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटते ही धान की बोरियां भी बाइक सवारों पर गिर गईं, जिससे वह बुरी तरह कुचल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे शवों को बाहर निकाला और उनकी शिनाख्त कराई। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto