गर्भ में ही सड़ गए जुडवां बच्चे...प्रसव हुआ तो निकली लाशें, जानिये कहां का है मामला

गर्भ में ही सड़ गए जुडवां बच्चे...प्रसव हुआ तो निकली लाशें, जानिये कहां का है मामला

बदायूं। एक प्रसूता के जुडवां बच्चों की गर्भ में ही मौत हो गई। प्रसव पीड़ा होने पर जब महिला अस्पताल पहुंची तो उसने दो मृत शिशुओं को जन्म दिया। अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार, महिला के दोनों बच्चे गर्भ में ही सड़ गए थे। 


कछला के वार्ड संख्या नौ में रहने वाली महिला सावित्री की ससुराल कासगंज जनपद के मारहरा थाना क्षेत्र के गांव केसरी में है। गर्भवती होने के कारण सावित्री कुछ समय से अपने मायके में थी। बताया जाता है कि प्रसव पीड़ा होने पर घर वाले सावित्री को कछला स्थित नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए थे। यहां एक नर्स ने सावित्री का प्रसव

करा दिया तो उसे जुडवां बच्चे हुए। इनमें एक लड़का व एक लड़की थी। नर्स के अनुसार, जब दोनों बच्चों का प्रसव कराया गया तो दोनों ही मृत अवस्था में थे तथा दोनों काफी सड़ चुके थे। इसके बाद स्टाफ ने दोनों बच्चों के शवों को घर वालों के सुपुर्द कर दिया। महिला की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। 

------

कुछ समय जीवित होने की भी चर्चा

बदायूं। महिला ने जब जुडवां बच्चों को जन्म दिया तो यह चर्चा हो गई कि दोनों बच्चे जीवित थे तथा कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई, लेकिन महिला के मायके वालों ने भी दोनों बच्चों के मृत ही पैदा होने की बात कही है। 

 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto