बदायूं। तेज गति से जा रहे दो बाइक सवार आमने सामने से भिड़ गए। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों की मौत हो गई।
हादसा शनिवार को बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित गांव गढ़ौली के पास हुआ। बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या छह निवासी हेमराज उर्फ छोटे (40) अपनी बाइक से किसी काम से बदायूं के लिए गया था। शाम करीब पांच बजे वह घर को लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित गांव गढ़ौली के पास पंहुची कि तभी दूसरी ओर से आ रहे क्षेत्र के गांव पुसगंवा निवासी तेजपाल (20) की बाइक से उसकी आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को लेकर बिल्सी सीएचसी पहुंची लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
932
-
बदायूं समाचार
605
-
गतिविधियां
476
-
राजनीति
152
Recent Comment
-
by हम्माद आलम
शेखुपुर से तैयारी है इनकी चुनाव लड़ने की।
-
by आकाश पटेल
दम है भाई
-
by Anonymous
Good
SAB KI BAAT
