भरतपुर के दो किशोर गंगा में डूबे, एक को बचाया, एक की मिली लाश

भरतपुर के दो किशोर गंगा में डूबे, एक को बचाया, एक की मिली लाश

बदायूं। कछला गंगा में राजस्थान के भरतपुर जिले से आए दो किशोर स्नान के दौरान डूब गए। गोताखोरों ने मशक्कत के बाद इनमें से एक को तो बचा लिया, लेकिन एक लापता हो गया। काफी देर बाद उसका शव निकाला जा सका। 

भरतपुर के सौंक थाना क्षेत्र निवासी अशोक का 15 वर्षीय बेटा करन की बुआ गांव पिरसुआ में रहती हैं। करन कक्षा नौ में पढ़ रहा था तथा गर्मियों की छुट्टियों में बुआ के यहां आया था। बृहस्पतिवार को सबका प्लान कछला गंगा में नहाने का बना तो करने अपने फूफा पुष्पेंद्र व अन्य परिजनों के साथ कछला आ गया। यहां परिवार का 17 वर्षीय रोहित भी था। 

बताते हैं कि स्नान के दौरान करन और रोहित गहरे पानी की तरफ चले गए और डूबने लगे। दोनों के शोर मचाने पर कई गोताखोर वहां आ गए और दोनों को निकालने के लिए गंगा में कूद पड़े। गोताखोरों ने जैसे तैसे रोहित को तो निकाल लिया लेकिन करन लापता हो गया। उसे भी ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन काफी देर बाद उसका शव ही निकाला जा सका। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto