उझानी मेंथा फैक्ट्री कांडः कोई नहीं आया बयान दर्ज कराने....अब 'चैप्टर क्लोज', तो क्या यही होना है इस मामले में ?

उझानी मेंथा फैक्ट्री कांडः कोई नहीं आया बयान दर्ज कराने....अब 'चैप्टर क्लोज', तो क्या यही होना है इस मामले में ?

प्रशासन ने 24 जनवरी तक दिया है बयान दर्ज कराने का समय, पर परिवार वालों का इसका पता तक नहीं

परिवार वालों के अनुसार, आज तक कोई अधिकारी नहीं आया मिलने, न ही जानकारी दी

बदायूं। ये सिस्टम ऐसा ही है रसूखदारों के रसूख के नीचे गरीब और मजलूमों की आवाज 'तूती' बन जाती है। समझ तो गए ही होंगे, सुना भी होगा ये मुहावरा 'नक्कारखाने में तूती की आवाज'। यानी समर्थ के सामने असमर्थ की कौन सुनता है। बस यही हो रहा है उझानी की भारत मिंट केमिकल मेंथा फैक्ट्री में तीन लोगों की मौत के मामले में। परिवार वाले चिल्ला चिल्लाकर कह रहे हैं कि वे पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं लेकिन न तो पुलिस पर प्रभाव है न प्रशासन पर। 


प्रशासन ने इस मामले में 24 जनवरी तक बयान दर्ज कराने को कहा है। प्रशासन के अनुसार, मृतकों के परिवार वालों समेत कोई भी व्यक्ति इस मामले में बदायूं आकर अपने बयान दर्ज करा सकता है, लेकिन मृतकों के परिवार वालों की मानें तो उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई। न तो किसी अधिकारी ने उन्हें इस बाबत बताया और न ही कोई साक्ष्य देने को कहा गया। जोगेंद्र के पिता रामबहादुर के अनुसार, लिखित सूचना तो दूर, इस बारे में मौखिक तक बताने कोई अधिकारी नहीं आया। 

अब इसके पीछे क्या कारण हो सकता है! क्या प्रशासन इस मामले को दबाना चाहता है? क्या 24 जनवरी तक किसी के न आने पर इस चैप्टर को यही क्लोज करने की मंशा तो अधिकारियों की नहीं है? क्या इसके बाद परिवार वालों की सुनी जाएगी? ऐसे तमाम सवाल हैं जो लोगों के मन में न केवल कौंध रहे हैं बल्कि प्रशासन की मंशा पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। 

-------

आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला

बदायूं। मृतकों के परिवार वाले सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के साथ विगत सोमवार को एसएसपी से मिले थे। उन्हें एसएसपी ने जांच का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक क्या जांच हुई, उन्हें इस बारे में आज तक अवगत नहीं कराया गया। जांच का केवल आश्वासन दिया गया। परिवार वालों के अनुसार, पुलिस और प्रशासन फैक्ट्री मालिक के दबाव में आकर काम कर रहा है। सबकी मिली भगत है, जिससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं नजर आ रही है। 

(मुख्य फोटो- फाइल)

------

उझानी मेंथा फैक्ट्री कांड की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें-

- उझानी मेंथा फैक्ट्री कांडः ऐसे नहीं दबेगा मामला, सहसवान विधायक ने सीएम को भेजा पत्र, कल सांसद पहुंचेगे मृतकों के घर

https://sabkibaat.in/post/ujhani-mentha-factory-case-the-matter-will-not-be-suppressed-like-this-mps-will-reach-the-houses-of-the-deceased-tomorrow

- उझानी मेंथा फैक्ट्री कांडः जांच, पूछताछ और कार्रवाई में रसूख का 'अड़ंगा'...अब चिल्लाते रहें पीड़ित, किसी पर नहीं कोई फर्क

https://sabkibaat.in/post/ujhani-mentha-factory-scandal--hindra--of-influence-in-investigation-inquiry-and-action----now-the-victims-keep-shouting-no-one-cares-

- उझानी मेंथा फैक्ट्री कांडः आखिर मैनेजर क्यों बार-बार कह रहा था सो जाने को...क्या किसी प्लानिंग का हिस्सा था ये!

https://sabkibaat.in/post/ujhani-mentha-factory-scandal-why-was-the-manager-repeatedly-asking-to-go-to-sleep---was-this-a-part-of-some-planning-

- बदायूं की इस मेंथा फैक्ट्री में पड़ी थीं तीन लाशें...क्या मालिक ने कर दी हत्या ?

https://sabkibaat.in/post/three-dead-bodies-were-lying-in-this-mentha-factory-of-badaun---did-the-owner-commit-murder-

- उझानी अग्निकांडः सब मजदूरों को बाहर निकाला तो कहां गया मुजरिया का मुनेंद्र !

https://sabkibaat.in/post/ujhani-fire-incident-when-all-the-workers-were-evacuated-where-did-munendra-of-muzaria-go-

- ये बदायूं के (अभि) नेता हैं...इन्हें गरीब की 'जान' नहीं, अमीर के 'माल' से ज्यादा प्यार है

https://sabkibaat.in/post/these-are-the-leaders-of-badaun---they-love-the-wealth-of-the-rich-more-than-the-lives-of-the-poor

- मुनेंद्र के परिवार वालों से मिले पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव

https://sabkibaat.in/post/ex-mlc-jitendra-yadav-met-from-the-family-of-munendra




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto