बड़े सरकार की दरगाह से हटाए जाएं अनाधिकृत रूप से रहने वाले, घटना की भी जांच हो
SAB KI BAAT
May 20 2024
2290
बदायूं। विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत सुल्तान आफरीन साहब रहमतुल्लाह अलैहिस्सलाम (बड़े सरकार) परिसर में हुए दुष्कृत्य की उच्चस्तरीय जांच व वहां बनीं अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने और अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कों सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि विगत दिनों लालपुल स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह परिसर में बीते दिन जो घिनौनी घटना की गयी है वह किसी से छिपी नहीं है। चूंकि बड़े सरकार दरगाह एक विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थल है और वहां पर सभी धर्मों के व्यक्तियों की आस्था जुड़ी हुई है, इस कारण सर्वसमाज में इस घटना से बेपनाह रोष है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि दरगाह परिसर में हुये दुष्कर्म की उच्च स्तरीय जांच हेतु कमेटी का गठन किया जाये और संदिग्ध लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो। दरगाह परिसर में अनाधिकृत रूप से बनाये गये निर्माण एवं रह रहे लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई हो। दरगाह परिसर में रह रहे लोगों से उगाही करने वाले लोगों पर भी शिकंजा कसा जाए। दरगाह परिसर में बनीं अवैध झोपड़ियों का ध्वस्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में मुहम्मद शादाब, अनिल कुमार, मुहम्मद फारूक, युनुस, अज़हर, सुबोध, राकेश, सरताज, आरिफ अहमद, अनवर खान, मुस्लिम अंसारी, विजय कुमार आदि शामिल रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
577
-
जिला
221
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter