टीवी सीरियल में 'सीन' देखकर करता था बहन से बलात्कार, गर्भवती हुई किशोरी तो पता चला
मां ने ही बेटे के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
सब की बात न्यूज। कभी-कभी इस समाज में ऐसी घटनाओं से सामना हो जाता है जिन पर सहसा विश्वास कर पाना मुमकिन नहीं होता, लेकिन सच्चाई से मुंह भी नहीं मोड़ा जा सकता। गुजरात के सूरत में एक ऐसा ही अविश्वसनीय वाकया सामने आया है। यहां 16 वर्ष का एक भाई अपनी 13 साल की सगी बहन का बलात्कार करता रहा। मामले का पता तब चला जब किशोरी गर्भवती हो गई और उसने सारी बात परिवार वालों को बताई।
सूरत के डिंडोली इलाके में रहने वाले एक परिवार में माता-पिता दोनों फैक्ट्रियों में काम करते हैं। उनका 16 साल का एक बेटा और 13 साल की एक बेटी है। कुछ दिन पहले किशोरी ने अपनी मां से पेट दर्द की शिकायत की तो उन्होंने डॉक्टर को दिखाया। यहां पता चला कि किशोरी करीब 18-20 सप्ताह की गर्भवती है। मां ने जब यह सुना तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
-----
किशोरी ने बताया- भाई करता है गलत काम
- पूछने पर किशोरी ने मां को बताया कि उसका भाई ही उसके साथ गलत काम करता है। दरअसल, माता-पिता दोनों सुबह आठ बजे घर से काम पर निकल जाते थे और रात आठ-नौ बजे तक लौटते थे। उसके भाई ने पढ़ाई छोड़ दी थी और नजदीक ही किसी होटल पर काम करता था। दोपहर 12 बजे तक किशोरी स्कूल से लौट आती थी जबकि भाई दो बजे तक आ जाता था।
------
अकेले बैठकर देखते थे सीरियल
- बताया जाता है कि दोनों भाई-बहन अकेले टाइम पास करने के लिए टीवी सीरियल देखते थे। इस दौरान कुछ चैनलों पर ऐसे नाटक आते थे, जिनमें अवैध संबंधों को बहुतायत से दिखाया जाता है। या यूं कहें कि हर एपिसोड में ऐसे दृश्य होते हैं। इन एपिसोड में कुछ अंतरंग दृश्य भी होते थे। भाई केवल यही सीरियल देखता था और बहन से ऐसा ही करने को कहता था। पुलिस की जांच के अनुसार, जब बहन ने विरोध किया तो किशोर ने उससे बलात्कार किया। करीब पांच महीने पहले उसने इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दो बार उसने ऐसा फिर किया।
------
किसी को बताने पर दी थी जान से मारने की धमकी
- पुलिस की मानें तो किशोर ने बहन के साथ बलात्कार करने के बाद किसी को न बताने को कहा था तथा बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। अब मां ने विगत 30 सितंबर को अपने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है।
--------
ऐसी ही और खबरें पढ़ें-
ये सजा भी इसके लिए कम है...सगी मां से किया था दुष्कर्म, अब भुगतेगा आजीवन कारावास
https://sabkibaat.in/post/this-punishment-is-also-less-for-this---had-raped-his-real-mother-now-he-will-have-to-face-life-imprisonment
ये खबर आपके होश उड़ा देगी...पोर्न वीडियो देखकर 13 साल के भाई ने नौ साल की बहन का किया रेप, फिर मार डाला
SAB KI BAAT