नियमित टीकाकरण का रिकाॅर्ड रखेगा ‘‘यूविन प्लेटफाॅर्म‘‘

नियमित टीकाकरण का रिकाॅर्ड रखेगा ‘‘यूविन प्लेटफाॅर्म‘‘

नियमित टीकाकरण का रिकाॅर्ड रखेगा ‘‘यूविन प्लेटफाॅर्म‘‘

सम्भल। कोविड वैक्सीनेशन के दौरान कोविन पोर्टल की सफलता के बाद भारत सरकार ने ‘‘यूविन प्लेटफाॅर्म‘‘ तैयार किया है। इस पर नियमित टीकाकरण  का रिकॉर्ड रहेगा। इस कड़ी में शनिवार को आशा और एएनएम को प्रशिक्षित किया गया। यह प्लेटफाॅर्म सम्भल में 13 मार्च से शुरू हो जाएगा। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यूविन को संचालित करने का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनीष अरोड़ा ने कहा कि 13 मार्च को यूविन पर टीकाकरण सत्र लाइव हो जाएंगे। इसी के माध्यम से नियमित टीकाकरण की  रिपोर्ट की जाएगी। वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर अरशद रसूल ने यूविन का प्रारंभिक परिचय कराने के साथ उसकी उपयोगिता बताई। उन्होंने प्रयोग के जरिए  गर्भवती महिलाओं, पांच साल तक के बच्चों का  रजिस्ट्रेशन, डिजिटल सत्र पर वैक्सीनेशन, अन्य स्थान या राज्य के लाभार्थियों को यहां पर जोड़ने का तरीका बताया। बीपीएम अभिषेक कुमार, दिनेश मोहन, राजेश कुमार ने भी प्रशिक्षण दिया।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto