वीडियोः बदायूं में ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया 13 साल का कांवड़िया, कुचलकर मौत
SAB KI BAAT
Jul 25 2025
5190
ट्रैक्टर के आगे लेटकर आराम कर रहा था बरेली का अंकित, दूसरे ट्रैक्टर की पीछे से लगी टक्कर
हादसे के बाद उग्र हुआ कांवड़ियों का एक पक्ष, डीजे लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को लगाई आग, चालक से मारपीट
सबकी बात न्यूज
बदायूं। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से दूसरी ट्रैक्टर ट्रॉली आकर टकरा गई। इससे पहले ट्रैक्टर के आगे लेटकर आराम कर रहे 13 वर्षीय कांवड़िये की कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हंगामा कर दिया। आक्रोशित कांवड़ियों ने डीजे लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को आग लगा दी।
हादसा उझानी क्षेत्र में बुटला मोड़ के पास हुआ। बरेली के भुता क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी 13 वर्षीय अंकित कछला घाट से जल भरने गया था। शुक्रवार को दोपहर के वक्त उनका जत्था बुटला मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली रोककर सड़क किनारे आराम कर रहा था। अंकित भी ट्रैक्टर के आगे लेट गया था। इसी दौरान
कांवड़ियों के दूसरे जत्थे का ट्रैक्टर-ट्रॉली इस ट्रॉली के पीछे से आकर टकरा गया। दूसरे ट्रैक्टर को बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव दावीखेड़ा निवासी लल्ला बाबू चला रहा था। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि अंकित वाला ट्रैक्टर का पहिया आराम कर रहे अंकित पर चढ़ गया और कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद अंकित के जत्थे मे आक्रोश फैल गया और उन्होंने लल्ला बाबू को पीटना शुरू कर दिया। अन्य कांवड़ियों से भी मारपीट की गई। आक्रोशित कांवड़ियों ने दूसरे जत्थे के डीजे लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे स्थिति को नियंत्रित किया। चालक लल्लाबाबू को हिरासत में ले लिया गया। डीएम अवनीश राय और एसएसपी ब्रजेश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान हाईवे पर कई घंटे तक हंगामें के हालात बने रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT