रात में मिलने गया था प्रेमिका से....ड्रोन से निगरानी करने वाला समझकर ग्रामीणों ने कर दी धुनाई
SAB KI BAAT
Jul 26 2025
3830
बदायूं। प्रेम की अगन जली तो उसे बुझाने एक प्रेमी रात में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। प्रेमिका से लौटकर वह जब अपने घर लौट रहा था तो कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने उसे ड्रोन से निगरानी करने वाला समझकर बुरी तरह पीट डाला। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मामला बिसौली तहसील के पपगांव का है। बिल्सी के गांव खैराती नगला का रहने वाला एक युवक शुक्रवार आधी रात के बाद गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने जा पहुंचा। बताया जाता है कि प्रेमिका से मिलने के बाद युवक अपनी कार से वापस जा रहा था। इसी दौरान उसे लघुशंका लगी तो वह वजीरगंज के गांव मुड़िया सतासी के पास कार रोकर लघुशंका करने लगा। इसी बीच कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी वहां आ गए और युवक को ड्रोन से निगरानी करने वाला समझकर दबोच लिया। उन्होंनें युवक की जमकर पिटाई लगाई और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को युवक ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था लेकिन लौटते समय यह घटना हो गई। बाद में पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1003
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
599
-
जिला
243
Recent Comment
-
by Kirti Singh
Ye bijli vibhag wale asli chor hain
-
by Rizwan
in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai
-
by Ramesh Sisodiya
ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते
SAB KI BAAT