ये दोनों वीडियो देखिये...बच्ची के चोरी करने का शातिराना अंदाज देखकर चौंक जाएंगे

ये दोनों वीडियो देखिये...बच्ची के चोरी करने का शातिराना अंदाज देखकर चौंक जाएंगे

बदायूं। छोटी बच्ची से सराफा कारोबारियों के दुकानों से जेवर चोरी करवाने वाली महिलाएं पुलिस द्वारा धर ली गईं। एक बार तो उन्होंने दुकान से चोरी करने में सफलता हासिल कर लीं लेकिन दूसरी बार पकड़ी गईं।

व्यापारी नेता जितेंद्र महाजन पुत्र नरेंद्र मोहन की सराफा बजार में ज्वैलर्स की दुकान है। कुछ समय पहले उनकी दुकान से दो महिलाएं एक बालिका के साथ आईं और उनकी दुकान से चांदी की दो जोड़ी पायल तथा सोने की दो अंगूठी चुरा लीं। सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई तो पुलिस को सूचना दी गई। जितेंद्र महाजन ने इसका मुकदमा भी दोनों महिलाओं पर दर्ज करा दिया। सीसीटीवी में कैद तस्वीरों के आधार पर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी तो उनकी शिनाख्त रिहाना पत्नी चांद तथा कल्लो पत्नी सत्तार निवासीगण बड़ा मोहल्ला साहबुउद्दीनगंज, सिकंदारारऊ जिला हाथरस के रूप में हुई। बताते हैं कि एक बार फिर पिछले दिनों यही महिलाएं दुकान पर पहुंची और चोरी का प्रयास किया लेकिन सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अंगूठी और पायल भी बरामद हो गईं। पुलिस से उन्हें जेल भेज दिया।  (देखें वीडियो)

------

जेवर खरीदने के बहाने जाती थीं दुकान पर, बच्ची से करवाती थी चोरी

बदायूं। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि वह छोटे सरकार की जियारत पर आती हैं और बाजार मे सोने खरीदने के बहाने सुनार की दुकान पर जाते है और मौका देखकर जेवर चुरा लेती हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई दुकानो पर चोरी की है। हाल में वायरल उनकी दो वीडियो में उनके साथ एक बालिका भी दिखाई दे रही है जो बड़ी सफाई से चोरी में महिलाओं का साथ दे रही है।  (देखें वीडियो)

------

पुलिस ने पकड़ा तो हाथ जोड़कर करने लगी छोड़ने की गुहार

बदायूं। जितेंद्र महाजन की दुकान से चोरी करने के बाद जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया तो महिलाएं पुलिस से हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगने लगीं। बालिका भी वीडियो में रोती दिखाई दे रही है।   (देखें वीडियो)




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Kirti Singh

    Ye bijli vibhag wale asli chor hain

    quoto
  • user by Rizwan

    in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai

    quoto
  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto