नाले की सफाई के लिए स्लैब हटाने को कहा तो सफाई कर्मचारियों से भिड़े ट्रांसपोर्टर
SAB KI BAAT
Jun 14 2024
1390
बदायूं। उझानी क्षेत्र में सफाई करने के दौरान नाले पर पड़ी स्लैब हटाने को कहने पर एक ट्रांसपोर्टर सफाई कर्मियों से भिड़ गए। सफाई कर्मियों ने विरोध किया तो ट्रांसपोर्टर का पुत्र भी वहां आ गया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर सफाई कर्मचारियों के साथ न केवल गाली गलौज की बल्कि मारपीट भी कर डाली।
उझानी के सरौरा में बदायूं रोड पर दुकानें बनी हैं। दुकानों के सामने नाला है, जिसकी सफाई शुक्रवार को की जानी थी। सफाई कर्मचारियों की टीम जब यहां पहुंची तो ट्रांसपोर्टर पंकज गुप्ता की दुकान के सामने स्लैब हटाने को लेकर उनसे कहासुनी हो गई। कर्मचारियों के अनुसार, कुछ ही देर में वहां पंकज का बेटा लव गुप्ता भी आ गया और दोनों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो दोनों पिता पुत्र ने कर्मचारियों से मारपीट की। इसका पता जब अन्य सफाई कर्मचारियों को लगा तो उन्होंने पालिका गेट पर धरना दे दिया। मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची तो तहरीर के आधार पर आरोपी ट्रांसपोर्टर पिता और पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इस मामले में पंकज गुप्ता का कहना था कि सफाई कर्मचारी नाले की सफाई करने के बाद कीचड़ दुकान के सामने ही पड़ी रहने देते हैं। इससे न केवल आने जाने वालों को परेशानी होती है बल्कि उनके बुजुर्ग पिता को भी दिक्कत उठानी पड़ती है। इसका विरोध करने पर कहासुनी हो गई थी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
991
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
579
-
जिला
223
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter