कौन कहता है! 'मां न सुनी कुमाता'... ये खबर पढ़ लीजिए, कहना छोड़ देंगे

कौन कहता है! 'मां न सुनी कुमाता'... ये खबर पढ़ लीजिए, कहना छोड़ देंगे

बिजनौर। जो लोग कहते हैं कि ' पूत कपूत सुने बहुतेरे, मां न सुनी कुमाता'...वो ये खबर पढ़ लें। बिजनौर में एक मां द्वारा अंजाम दी गई घटना किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगी। यहां एक मां ने अपने चार साल के बेटे को न सिर्फ फावड़े से काट दिया, बल्कि उसे जिंदा जलाने का भी प्रयास किया।


हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना में बुधवार को महिला आदेश पत्नी कपिल कुमार  अपने ही चार वर्ष के मासूम इकलौते पुत्र हर्ष उर्फ कल्लू से किसी बात पर इतना गुस्सा हुई कि पहले तो उसे फावड़े से काट दिया फिर उसे जिंदा ही आग के हवाले कर दिया।

बताते हैं कि महिला ने पहले रक्तरंजित बच्चे को जिंदा ही गैस पर रख दिया। वह नहीं जला तो बाहर निकालकर लकड़ियां जलाकर उस पर रख दिया। इस दौरान खेत से लौट कर आए मासूम के पिता कपिल ने ये खाैफनाक दृश्य देखा तो उसका कलेजा ही मुंह को आ गया। उसने अपने पुत्र को आग से किसी तरह से निकाला और उसे डॉक्टर के पास ले कर गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने इस मासूम को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है। पिता की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।  कलयुगी मां ने ऐसा क्यों किया, इसकी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto