बिना बताए बंद कर दी सप्लाई...भीषण गर्मी में घंटो परेशान रहे उपभोक्ता

बिना बताए बंद कर दी सप्लाई...भीषण गर्मी में घंटो परेशान रहे उपभोक्ता

बदायूं। पनबड़िया बिजली उपकेंद्र से जुड़े जोगीपुरा मोहल्ले के लोगों का चैन उस वक्त उड़ गया जब सुबह करीब आठ बजे ही पूरे मोहल्ले की बिजली सप्लाई ठप हो गई। काफी देर तक तो उपभोक्ता मामले की वजह नहंी जान सके लेकिन जब विभाग के कर्मचारी केबल लेकर पहुंचे तो जानकारी हुई कि केबल बदलने के लिए बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है।


बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे जोगीपुरा मोहल्ले समेत पनबड़िया उपकेंद्र समेत कई इलाकों की बिजली चली गई। भीषण गर्मी में सुबह ही सुबह बिजली जाने से लोग कुलबुला गए। कुछ देर बाद पता चला कि मोहल्ले में केबल डाली जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना था कि यदि केबल डाली ही जानी थी तो उसकी पूर्व सूचना दी जानी चाहिए थी ताकि वे अपनी व्यवस्था कर सकते लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इधर, इस संबंध में जब बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया गया तो भी सप्लाई के संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिल सका। इससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि यदि केबल बदलने, मरम्मत आदि के लिए किसी जगह की सप्लाई बंद की जाती है तो उसकी पूर्व सूचना एक दिन पहले दी जानी चाहिए ताकि उनके काम प्रभावित न हों। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto