'मदद नहीं मिली तो कर लूंगी आत्महत्या...पुलिस होगी जिम्मेदार'

'मदद नहीं मिली तो कर लूंगी आत्महत्या...पुलिस होगी जिम्मेदार'

बदायूं। दूसरे धर्म के युवक से प्रेम विवाह करने वाले युवती ने एक और वीडियो बनाकर अपने एक्स हैंडल पर डाला है। इसमें वह पुलिस के आला अधिकारियों से मदद मांग रही है। युवती का कहना है कि उसे परिवार वाले उसे और उसके पति को लगातार जान से मारने की धमकी दे रही है। वह बालिग है लेकिन फिर भी पुलिस उसके घर वालों का साथ दे रही है। युवती का कहना है कि पुलिस उसके पति के परिवार वालों को परेशान कर रही है। पति के बहनोई तथा उनके चचेरे भाई को पुलिस ने वेबजह बैठा रखा है। युवती का कहना है कि यदि परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया तो उसकी जिम्मेदार पुलिस होगी। युवती ने एक्स पर गुहार लगाई है कि उसकी मदद करें।

-----------

कभी स्टेशन पर, तो कभी कहीं भागना पड़ रहा

बदायूं। युवती का यह भी कहना है कि वह परिवार वालों के डर से इधर-उधर भाग रही है। कभी स्टेशन पर तो कभी कहीं भागना पड़ रहा है। वह दर-बदर भटक रही है। पुलिस उसे पकड़कर उसके घर वालों को सौंपना चााहती हैं। 

---------

ये है मामला

बदायूं। शहर के नवादा इलाके की एक युवती को दूसरे धर्म के युवक से प्यार हो गया। युवक यहां कैफे चलाता है। इसके बाद दोनों घर से भागे और शादी कर ली। युवती का आरोप है कि उसके घर वाले अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने अपने एक्स हैंडल पर भी इसका जिक्र किया है और पुलिस के आला अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री को टैग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। इधर युवक का आरोप है कि नवादा पुलिस शनिवार रात उसके बहनोई तथा बहनोई के चचेरे भाई को उठाकर ले गई। उसके परिवार वालों को परेशान किया जा रहा है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto