हरिश्चंद्र वंशीय महिला समाज के तीज मिलन में सखियों ने बिखेरा हुनर और मस्ती का रंग

हरिश्चंद्र वंशीय महिला समाज के तीज मिलन में सखियों ने बिखेरा हुनर और मस्ती का रंग

महिलाओं ने शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा, तालियों से गूंजता रहा कार्यक्रम स्थल

सबकी बात न्यूज

बदायूं। महाराजा हरिश्चंद्र वंशीय महिला समाज द्वारा आयोजित हरियाली तीज मिलन समारोह हर्षाेल्लास, उमंग और मनोरंजन से भरपूर रहा। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति, नृत्य, हास्य-व्यंग्य और देशभक्ति की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

मानसी ने “बोले चूड़ियां” पर मनमोहक प्रस्तुति दी तो वहीं शैफाली के शिव तांडव एक्ट ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। साधना, सुमन, इशु, ज्योति और अलका ने “रिश्तों की डोर” के माध्यम से रिश्तों की खूबसूरती को बेहद भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया। रिचा, पारुल, पायल और प्रीति के गिद्दा ने कार्यक्रम में पंजाबी रंग और जबरदस्त ऊर्जा भर दी। इसके बाद साक्षी गोपाल, दीप्ति दीपांक, नम्रता, छवि, अंजू-हिती, रीना-प्रियंका, संजना तथा हर्षिता-पूजा सहित अनेक प्रतिभागियों ने अपने नृत्य से मंच पर चार-चांद लगा दिए।

नीतू ने सास-बहू की नोकझोंक पर आधारित हास्य-व्यंग्य गीत से खूब गुदगुदाया। वहीं अस्मिता, श्वेता, इशिता और नेहा के एक्ट तथा पूनम-नेहा के कॉमेडी एक्ट तथा सीमा- संजना के सास बहू एक्ट ने दर्शकों को जमकर हंसाया। रंगोली, इशिता और जागृति की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति ने कार्यक्रम में जोश और गर्व का माहौल बना दिया। रोजी द्वारा बीच-बीच में सरप्राइज प्रश्न पूछे गए। प्रियंका, निहारिका, कृतिका, ज्योति तथा पूनम द्वारा वन मिनट गेम कराए गए तथा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

श्वेता, रंगोली, इशिता, नेहा, जागृति, सुमन, अंजू, निहारिका, कृतिका और प्रियंका सहित पूरी एग्जीक्यूटिव टीम ने जिम्मेदारी और समर्पण के साथ व्यवस्थाओं को संभाला। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष रोजी, उपाध्यक्ष रेखा, महामंत्री दीप्ति दीपांक, कोषाध्यक्ष रेनू और सहमंत्री पूनम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में  कुसुम, साधना, सविता, बरखा, नेहा, नूतन, निधि, इति, मीता, रेनू ,रश्मि, रुचि,संगीता आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto