मदर एथीना में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

मदर एथीना में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा-प्लेगु्रप से लेकर कक्षा-5 तक के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सहभागिता की। कार्यक्रम का विषय स्वतंत्रता सेनानी था। इसके अंतर्गत सभी विद्यार्थी स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों का वेश धारण करके आए थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करना और उनके योगदान से नौनिहालों को अवगत कराना था। इस दौरान विद्यालय का सभागार झांसी झांसी की रानी की हुंकार और भगत सिंह के ‘इंकलाब ज़िंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने अपनी रूप-सज्जा से, गांधी, नेहरू, पटेल, लोकमान्य तिलक, चंद्रशेखर आज़ाद व नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सजीव कर दिया। उनकी सजीव कीर्ति के गान से विद्यालय प्रांगण में सभी जनों को उस अविस्मरणीय काल में पहुंचा दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में सिंहनाद करते हुए प्रभात फेरी निकाली।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं। उन्होंने बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने, नई चीजें सीखने और कौशल निखारने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto